कटनी में जमीन विवाद मामले में बड़ा एक्शन, मुख्यमंत्री ने सीएसपी नेहा पच्चीसिया को निलंबित करने के दिए निर्देश

कटनी/भोपाल ( शिखर दर्शन ) //
एक करोड़ से अधिक की जमीन 18 लाख में खरीदने का आरोप, सीएसपी के खिलाफ पहले ही दर्ज हो चुकी है एफआईआर
मध्य प्रदेश के कटनी में जमीन से जुड़े मामले को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सख्त रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री ने कटनी की सीएसपी नेहा पच्चीसिया के खिलाफ तत्काल निलंबन की कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
मामला कटनी में जमीन की खरीद-फरोख्त से जुड़ा है, जिसमें सीएसपी नेहा पच्चीसिया का नाम सामने आया है। आरोप है कि एक करोड़ रुपये से अधिक कीमत की जमीन को दबाव बनाकर करीब 18 लाख रुपये में खरीदा गया। मामले में एफआईआर भी दर्ज हो चुकी है।
प्रकरण सामने आने के बाद मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने संबंधित पुलिस अधिकारी के खिलाफ तत्काल निलंबन की कार्रवाई करने को भी कहा है।

बताया गया है कि इस मामले में सीएसपी नेहा पच्चीसिया के खिलाफ पहले ही एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। अब मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद उनके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।



