मध्यप्रदेश

बाबा महाकाल की भक्ति में डूबे अभिनेता मनोज जोशी, भस्म आरती में हुए शामिल; बोले- लगा जैसे दिव्य साक्षात्कार हो रहा हो

उज्जैन ( शिखर दर्शन ) // प्रसिद्ध अभिनेता मनोज जोशी शुक्रवार को उज्जैन पहुंचे और भगवान महाकालेश्वर की भस्म आरती में शामिल होकर बाबा का आशीर्वाद लिया। भस्म आरती के दौरान उन्होंने करीब दो घंटे नंदी हॉल में बैठकर भगवान महाकाल की आराधना की। दर्शन के बाद उन्होंने भस्म आरती के अनुभव को दिव्य साक्षात्कार जैसा अनुभव बताया।

ब्रह्ममुहूर्त में भस्म आरती के किए दर्शन

मनोज जोशी ने शुक्रवार को ब्रह्ममुहूर्त में श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर की प्रातःकालीन भस्म आरती के दर्शन किए। इस दौरान वे काफी देर तक नंदी हॉल में बैठे रहे और पूरी श्रद्धा के साथ बाबा महाकाल की आराधना की।

भस्म आरती के दौरान मंदिर परिसर में आध्यात्मिक वातावरण के बीच मनोज जोशी भगवान महाकाल की भक्ति में लीन नजर आए।

मंदिर समिति ने किया स्वागत

मनोज जोशी के उज्जैन पहुंचने पर श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक आशीष फलवाड़िया ने उनका स्वागत और सत्कार किया। मंदिर समिति की ओर से उन्हें बाबा महाकाल की पूजा-अर्चना और दर्शन की व्यवस्था कराई गई।

मनोज जोशी बोले- बाबा सबका कल्याण करें

भगवान महाकाल के दर्शन के बाद मनोज जोशी ने भस्म आरती के अनुभव को शब्दों में बयां करते हुए इसे दिव्य साक्षात्कार जैसा बताया। उन्होंने बाबा महाकाल से सभी के कल्याण की प्रार्थना की।

उन्होंने कहा कि बाबा महाकाल देश के युवाओं को शक्ति प्रदान करें, ताकि युवा राष्ट्रभक्ति की भावना से ओतप्रोत होकर देश के विकास में अपना योगदान दे सकें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!