दिल्ली

12 साल बेमिसाल: ‘निराशा से विश्वास तक पहुंचा भारत’, मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए बोले भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन

NDA सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भारत मंडपम में संवाद कार्यक्रम, विकास, सुशासन और वैश्विक प्रतिष्ठा को बताया मोदी युग की पहचान

नई दिल्ली ( शिखर दर्शन ) // प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी ने नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में विशेष संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर भाजपा अध्यक्ष Nitin Nabin ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत करते हुए कहा कि वर्ष 2014 से पहले भारत निराशा के माहौल में था, जबकि आज देश आत्मविश्वास, विकास और विश्वास के नए युग में प्रवेश कर चुका है।

सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बने मोदी

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आजाद भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने वाले नेता बन गए हैं। 26 मई 2014 को पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने वाले मोदी ने 9 जून 2024 को अपने तीसरे कार्यकाल की शुरुआत की थी और अब उनके नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे हो चुके हैं। भाजपा ने इस अवधि को सुशासन, विकास और जनकल्याण का कालखंड बताया।

महिलाओं, किसानों और युवाओं को मिला सशक्तिकरण

भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा कि हर घर नल योजना, स्वच्छ भारत मिशन और उज्ज्वला योजना जैसी पहलों ने करोड़ों महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के माध्यम से किसानों को आर्थिक संबल मिला, जबकि स्टार्टअप इंडिया, मुद्रा योजना और कौशल विकास कार्यक्रमों ने युवाओं के लिए नए अवसरों के द्वार खोले हैं।

‘सबका साथ, सबका विकास’ बना सुशासन का आधार

नितिन नबीन ने कहा कि “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” प्रधानमंत्री मोदी के सुशासन का मूल मंत्र रहा है। उन्होंने दावा किया कि पिछले 12 वर्षों में देश में सड़क, रेल, हवाई अड्डों, डिजिटल नेटवर्क और अन्य आधारभूत संरचनाओं के क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम का उल्लेख करते हुए उन्होंने महिला सशक्तिकरण को सरकार की बड़ी उपलब्धियों में शामिल बताया।

वैश्विक मंच पर बढ़ी भारत की प्रतिष्ठा

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि आज विश्व मंच पर भारत की प्रतिष्ठा पहले से कहीं अधिक मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि विभिन्न देशों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिए गए अंतरराष्ट्रीय सम्मान केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों के सम्मान का प्रतीक हैं। भारत आज वैश्विक निर्णयों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है और दुनिया भारत की ओर आशा और विश्वास के साथ देख रही है।

लघु फिल्म में दिखाई गई विकास यात्रा

कार्यक्रम के दौरान एक विशेष लघु फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया, जिसमें Ram Mandir निर्माण, राष्ट्रीय उपलब्धियों, डिजिटल इंडिया, सेमीकंडक्टर निर्माण और आधारभूत संरचना विकास से जुड़े दृश्यों को प्रदर्शित किया गया। फिल्म के माध्यम से सांस्कृतिक विरासत और आधुनिक तकनीकी विकास के समन्वय को रेखांकित किया गया।

दिग्गज नेताओं की रही मौजूदगी

कार्यक्रम में रक्षा मंत्री Rajnath Singh, गृह मंत्री Amit Shah, वाणिज्य मंत्री Piyush Goyal, शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan, सूचना एवं प्रसारण मंत्री Ashwini Vaishnaw, भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री Tarun Chugh, Vinod Tawde तथा सांसद Anil Baluni सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!