रायपुर संभाग

एसी फटने से अपार्टमेंट में आग: घर से बाहर निकलते समय युवक घायल, दमकल ने पाया काबू

भीषण गर्मी में बढ़ रहीं आगजनी की घटनाएं, दलदल सिवनी इलाके में मची अफरा-तफरी

रायपुर ( शिखर दर्शन ) // राजधानी रायपुर में भीषण गर्मी के बीच आगजनी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला दलदल सिवनी क्षेत्र का है, जहां एक अपार्टमेंट में एसी फटने से अचानक आग लग गई। घटना के दौरान घर में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इसी बीच एक युवक को सुरक्षित बाहर निकालते समय चोटें आईं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मोवा थाना क्षेत्र अंतर्गत सुमित होलसेल के समीप स्थित एक बहुमंजिला इमारत के अपार्टमेंट में यह हादसा हुआ। एसी में हुए विस्फोट के बाद आग तेजी से फैलने लगी, जिससे आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

घटना के समय अपार्टमेंट में मौजूद लोगों को तत्काल बाहर निकाला गया। इस दौरान एक युवक घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया। राहत की बात यह रही कि समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

गौरतलब है कि भीषण गर्मी के चलते प्रदेश में आगजनी की घटनाओं में इजाफा हो रहा है। इससे एक दिन पूर्व अंबिकापुर के घनी आबादी वाले क्षेत्र में भी भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया था, जहां दमकल और एसडीआरएफ की टीम को आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। प्रशासन ने लोगों से गर्मी के मौसम में विद्युत उपकरणों के उपयोग में विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!