रायपुर संभाग

मौसम का अचानक पलटवार: 17 जिलों में आंधी-बिजली का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश का खतरा

30–40 किमी/घंटा रफ्तार से चलेंगी हवाएं, शाम तक सतर्क रहने की चेतावनी

रायपुर ( शिखर दर्शन ) // छत्तीसगढ़ में मौसम ने अचानक करवट लेते हुए कई जिलों में खतरे की घंटी बजा दी है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 17 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जहां तेज आंधी, मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है। विभाग के अनुसार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है।

मौसम विभाग द्वारा जारी नाउकास्ट चेतावनी शाम 5:36 बजे जारी की गई है, जो रात 8:36 बजे तक प्रभावी रहेगी। जिन जिलों में अलर्ट जारी किया गया है, उनमें—

  • नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर
  • धमतरी, बालोद, राजनांदगांव
  • रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा
  • जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
  • दुर्ग, मुंगेली
  • सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर शामिल हैं

मौसम के इस बदले मिजाज को देखते हुए लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

आंधी-तूफान के दौरान क्या करें

  • वाहन सावधानी से चलाएं और सुरक्षित स्थान पर पार्क करें
  • मौसम की ताजा जानकारी पर नजर बनाए रखें
  • जरूरत पड़ने पर तुरंत सुरक्षित स्थान पर शरण लें
  • घर के आसपास ढीली वस्तुओं को सुरक्षित कर लें

क्या न करें

  • पेड़ों के नीचे खड़े न हों
  • अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें
  • तालाब, झील या खुले जल स्रोतों के पास जाने से बचें

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!