MP में भीषण गर्मी का कहर, 44 डिग्री के पार पहुंचा पारा

कई जिलों में हीट वेव का अलर्ट, राहत के आसार कम
भोपाल ( शिखर दर्शन ) // मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है और तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। तेज हवा और बादलों की आवाजाही के बावजूद गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। राजधानी भोपाल में अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है।
रविवार को प्रदेश के कई जिलों में तेज गर्मी का असर देखने को मिला। छतरपुर जिले के नौगांव में सबसे अधिक 44.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया ।
रविवार को प्रदेश के विभिन्न जिलों में दर्ज अधिकतम तापमान इस प्रकार रहा—
- छतरपुर (नौगांव) : 44.3°C
- मंडला : 43.9°C
- खजुराहो : 43.4°C
- सतना : 43.1°C
- उमरिया : 43.1°C
- दतिया : 43.1°C
- दमोह : 43.0°C
- नर्मदापुरम : 42.8°C
- सागर : 42.6°C
- सीधी : 42.6°C
- मलाजखंड : 42.5°C
- रीवा : 42.4°C
- धार : 42.2°C
- श्योपुर : 42.0°C
- टीकमगढ़ : 42.0°C
- भोपाल : 41.8°C
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को भी प्रदेश में लू का असर बना रहेगा। जबलपुर, छतरपुर, उमरिया, टीकमगढ़, कटनी, निवाड़ी, पन्ना और मंडला जिलों में हीट वेव का अलर्ट जारी किया गया है, जहां तापमान 44 डिग्री के पार रह सकता है। वहीं भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और उज्जैन सहित अन्य शहरों में भी तापमान 40 डिग्री से ऊपर रहने का अनुमान है।
प्रदेश के पूर्वी हिस्से में साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ की सक्रियता के कारण हल्के बादल छाए हुए हैं, लेकिन इसका तापमान पर ज्यादा असर नहीं पड़ रहा है। 23 अप्रैल के आसपास पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है, हालांकि इसका असर मध्य प्रदेश में सीमित रहने की संभावना है।
प्रदेश में तेज गर्मी और लू का असर अभी जारी रहने की संभावना है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है।



