रायपुर संभाग

छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक के 2292 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू

अक्टूबर में संभावित परीक्षा, व्यापम के जरिए होगी चयन प्रक्रिया

रायपुर ( शिखर दर्शन ) // छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू कर दी गई है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा पहले चरण में 2292 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी करने की तैयारी पूरी कर ली गई है, जबकि लिखित परीक्षा अक्टूबर में आयोजित होने की संभावना जताई गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा के अनुरूप राज्य में कुल 5000 शिक्षकीय पदों पर भर्ती की योजना बनाई गई है, जिसमें पहले चरण में सहायक शिक्षक के पद भरे जाएंगे। इन 2292 पदों में 795 पद ई-संवर्ग की शालाओं के लिए तथा 1497 पद टी-संवर्ग की शालाओं के लिए निर्धारित किए गए हैं।

लोक शिक्षण संचालनालय के अधिकारियों ने बताया कि भर्ती से संबंधित विस्तृत विज्ञापन जल्द ही छत्तीसगढ़ व्यापम और स्कूल शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। इसके साथ ही परीक्षा का पाठ्यक्रम भी अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे वे तैयारी कर सकें।

भर्ती प्रक्रिया के तहत लिखित परीक्षा का आयोजन छत्तीसगढ़ व्यापम द्वारा किया जाएगा, जिसकी संभावित तिथि 11 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। हालांकि, ऑनलाइन आवेदन की तिथि और अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश अलग से अधिसूचित किए जाएंगे।

विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप व्याख्याता और शिक्षक के अन्य पदों पर भर्ती के लिए भी आगामी समय में पृथक विज्ञापन जारी किए जाएंगे, जिससे राज्य के युवाओं को व्यापक रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!