महाराष्ट्र

नासिक TCS कांड: हिंदू लड़कियों को निशाना बनाकर यौन शोषण और धर्म परिवर्तन का संगठित गैंग बेनकाब

सभी पुरुष आरोपियों का था एक गैंग, टार्गेट बस हिंदू लड़कियों के साथ यौन उत्पीड़न कर धर्म परिवर्तन करना

यौन उत्पीड़न और धर्म परिवर्तन के आरोपों से मचा हड़कंप

संगठित गिरोह की तरह महिला कर्मचारियों को निशाना बनाने के आरोप, कई गिरफ्तार

नासिक ( शिखर दर्शन ) // महाराष्ट्र के नासिक स्थित एक आईटी कंपनी के बीपीओ कैंपस से जुड़े कथित यौन उत्पीड़न और धर्म परिवर्तन के मामले ने व्यापक सनसनी फैला दी है। जांच में सामने आया है कि आरोपियों का एक समूह संगठित तरीके से महिला कर्मचारियों को निशाना बनाता था। पुलिस ने इस मामले में अब तक कई प्रकरण दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस प्रकरण में पुलिस द्वारा कुल नौ मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें सात पुरुषों और एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक अन्य महिला आरोपी फरार बताई जा रही है। आरोप है कि कुछ वरिष्ठ पदों पर कार्यरत कर्मचारियों ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए महिला सहकर्मियों के साथ मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न किया तथा उन पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का प्रयास किया।

जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि कुछ पीड़िताओं की शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया गया। आरोप है कि संबंधित विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों ने शिकायत दर्ज कराने से हतोत्साहित किया, जिससे मामला और अधिक गंभीर हो गया। पुलिस आयुक्त ने बताया कि पूरे प्रकरण की गहन जांच जारी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने आठ महिला कर्मचारियों द्वारा दर्ज कराई गई शिकायतों के आधार पर विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है, जो पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रहा है। साथ ही एक पुरुष कर्मचारी द्वारा भी कार्यस्थल पर धार्मिक उत्पीड़न और धर्म परिवर्तन के प्रयास की शिकायत दर्ज कराई गई है, जिसे जांच में शामिल किया गया है।

कंपनी प्रबंधन की ओर से भी मामले को गंभीरता से लेते हुए आंतरिक जांच शुरू कर दी गई है। वरिष्ठ अधिकारियों के नेतृत्व में तथ्यों की पुष्टि की जा रही है, ताकि जिम्मेदार व्यक्तियों की पहचान कर उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। वहीं, शीर्ष प्रबंधन ने इस घटना को अत्यंत गंभीर और चिंताजनक बताते हुए स्पष्ट किया है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस का कहना है कि मामले में किसी भी प्रकार की अतिरिक्त संलिप्तता, बाहरी प्रभाव या अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम का विस्तृत खुलासा किया जाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!