दिल्ली

CBSE 10वीं बोर्ड रिजल्ट जारी, 93.70% छात्र पास

इस साल भी बेहतर रहा प्रदर्शन, छात्र वेबसाइट और ऐप पर देख सकते हैं परिणाम

दिल्ली ( शिखर दर्शन ) // केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी Central Board of Secondary Education ने 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। लंबे इंतजार के बाद घोषित हुए इस परिणाम में इस वर्ष कुल 93.70 प्रतिशत छात्र-छात्राएं सफल हुए हैं, जो पिछले साल के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन माना जा रहा है।

इस बार खास बात यह रही कि 12वीं से पहले 10वीं का रिजल्ट जारी किया गया है। साथ ही बोर्ड ने इस वर्ष से 10वीं के लिए सेकंड एग्जाम की व्यवस्था भी लागू करने की घोषणा की है, जिससे छात्रों को सुधार का एक और मौका मिलेगा।

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट, डिजिलॉकर और उमंग ऐप के जरिए आसानी से अपना परिणाम देख सकते हैं। इसके लिए छात्रों को रोल नंबर, स्कूल नंबर, जन्मतिथि और एडमिट कार्ड आईडी दर्ज करनी होगी।

जारी आंकड़ों के अनुसार, इस साल 10वीं परीक्षा के लिए करीब 24 लाख से अधिक छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। परीक्षा 17 फरवरी से 11 मार्च के बीच देशभर के 8,000 से ज्यादा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।

  • इस वर्ष कुल पास प्रतिशत: 93.70%
  • पिछले वर्ष (2025) पास प्रतिशत: 93.66%
  • कुल परीक्षा केंद्र: 8,075
  • कुल विषय: 83

बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि वे अपना रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद उसकी प्रिंट कॉपी जरूर सुरक्षित रखें, ताकि भविष्य में किसी भी शैक्षणिक प्रक्रिया के दौरान इसका उपयोग किया जा सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!