मध्यप्रदेश

छिपकली वाला खाना खाकर 6 लोग बीमार, हालत बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती

सतना के रामपुर बाघेलान क्षेत्र में हड़कंप, खाना खाते ही एक-एक कर बिगड़ी तबीयत; जिला अस्पताल किया गया रेफर

सतना // ( शिखर दर्शन ) //
मध्य प्रदेश के सतना जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां छिपकली गिरा हुआ खाना खाने से एक ही परिवार के 6 लोग बीमार पड़ गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार मामला रामपुर बाघेलान क्षेत्र के खारी गांव का है। यहां एक घर में सामान्य रूप से रोटी-सब्जी बनाई गई थी। खाना खाने के कुछ ही देर बाद परिवार के सदस्यों को अजीब महसूस होने लगा और उनकी तबीयत बिगड़ने लगी।

बताया जा रहा है कि जिस भोजन का सेवन किया गया था, उसमें छिपकली गिर गई थी, जिसकी वजह से सभी की हालत खराब हो गई। एक-एक कर सभी सदस्य बीमार पड़ने लगे, जिससे परिजनों में अफरा-तफरी मच गई।

गंभीर स्थिति को देखते हुए संध्या रजक, सुमित्रा रजक, अमित रजक, अंकिता रजक सहित दो अन्य को तुरंत स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत ज्यादा बिगड़ने पर सभी को जिला अस्पताल रेफर किया गया।

फिलहाल सभी मरीजों की हालत में सुधार बताया जा रहा है, लेकिन इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने भी भोजन बनाने और परोसने के दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!