महाराष्ट्र

रेपिस्ट ज्योतिषी अशोक खरात गिरफ्तार, चौंकाने वाले खुलासे

नेताओं-सेलेब्रिटीज का भविष्य बताने वाला खुद कानून के घेरे में, 58 आपत्तिजनक वीडियो बरामद

नासिक // ( शिखर दर्शन ) // महाराष्ट्र के चर्चित ज्योतिषी अशोक खरात उर्फ ‘कैप्टन खरात’ को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बड़े नेताओं और सेलेब्रिटीज का भविष्य बताने का दावा करने वाला यह ज्योतिषी अब गंभीर आपराधिक मामले में घिर गया है, जिससे राजनीतिक और सामाजिक हलकों में हलचल मच गई है।

नासिक क्राइम ब्रांच यूनिट-1 की कार्रवाई में आरोपी को गिरफ्तार किया गया। उस पर 35 वर्षीय महिला ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। जांच के दौरान पुलिस को आरोपी के ठिकानों से 58 आपत्तिजनक वीडियो मिले हैं, जिनमें कई बड़े खुलासों की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी खुद को ज्योतिषी, कॉस्मोलॉजी एक्सपर्ट और पूर्व नेवी अधिकारी बताकर लोगों का विश्वास जीतता था। इसके बाद वह धार्मिक अनुष्ठान और भविष्य बताने के नाम पर महिलाओं को अपने जाल में फंसाता था। पीड़िता के आरोप के मुताबिक, आरोपी कथित तौर पर टोटके और अनुष्ठान के बहाने महिलाओं का शोषण करता था।

बताया जा रहा है कि अशोक खरात मिरगांव स्थित एक मंदिर ट्रस्ट से भी जुड़ा हुआ था, जिससे उसकी स्थानीय स्तर पर मजबूत पकड़ बन गई थी। यही कारण रहा कि आम लोगों के साथ-साथ कई प्रभावशाली लोग भी उससे जुड़े हुए थे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) को सौंप दी गई है। टीम का नेतृत्व महिला आईपीएस अधिकारी तेजस्विनी सातपुते कर रही हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसके नेटवर्क, संपर्कों तथा जब्त किए गए वीडियो की गहन जांच की जा रही है।

इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ, जब पीड़िता ने सरकारवाड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और सबूत जुटाते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।

फिलहाल पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है और आने वाले दिनों में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!