रायपुर संभाग
चलती कार में लगी भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

ओवरब्रिज पर मचा हड़कंप, देखते ही देखते जलकर खाक हुई कार
रायपुर // ( शिखर दर्शन ) // राजधानी रायपुर में एक बड़ा हादसा टल गया, जब आमानाका ओवरब्रिज पर चलती कार में अचानक आग लग गई। आग लगते ही चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत वाहन रोका और बाहर कूदकर अपनी जान बचाई।
देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया और वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गया। घटना के दौरान ओवरब्रिज पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
यह मामला सरस्वती नगर थाना क्षेत्र का है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।



