मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश में जनवरी की आखिरी सर्दी का जोर: मंदसौर सबसे ठंडा, तापमान 2-3 डिग्री और गिरने की संभावना

भोपाल (शिखर दर्शन) // मध्य प्रदेश में सर्दी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। मावठा और कोहरे के बाद अब तापमान में तेज गिरावट देखने को मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार 25 जनवरी से न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री और गिरावट दर्ज हो सकती है।

मौसम विभाग (IMD भोपाल) ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस के प्रभाव से 23 जनवरी को ग्वालियर-चंबल, सागर और रीवा संभाग के कुछ जिलों में हल्की बारिश या मावठा होने की संभावना है। इसके बाद 25 जनवरी से ठंड का नया दौर शुरू होगा। जनवरी के आखिरी हफ्ते में प्रदेश में ठंड, कोहरा और मावठा का ट्रिपल अटैक देखने को मिल सकता है।

प्रदेश के सबसे ठंडे जिले और तापमान

  • मंदसौर — सबसे ठंडा
  • राजगढ़ — 6.2 डिग्री सेल्सियस
  • छतरपुर (नौगांव) — 7 डिग्री
  • शाजापुर — 7.1 डिग्री
  • कटनी (करौंदी) — 7.6 डिग्री
  • दतिया — 7.9 डिग्री
  • खजुराहो — 8 डिग्री
  • रीवा — 8.2 डिग्री
  • शिवपुरी — 9 डिग्री
  • पचमढ़ी — 9.2 डिग्री

बड़े शहरों का न्यूनतम तापमान

  • भोपाल — 10.8 डिग्री
  • इंदौर — 12.2 डिग्री
  • उज्जैन — 12 डिग्री
  • जबलपुर — 12.5 डिग्री

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि कोहरे के साथ पारा और गिरने से सुबह के समय आवाजाही में परेशानी हो सकती है। ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!