दिल्ली

उपराष्ट्रपति चुनाव 2025 लाइव: पीएम मोदी और अमित शाह समेत 528 सांसदों ने किया मतदान, दोपहर तक 67% वोटिंग; संसद में खड़गे और गडकरी हाथों में हाथ लिए नजर आए

नई दिल्ली ( शिखर दर्शन ) // देश के 17वें उपराष्ट्रपति पद के लिए सोमवार को संसद भवन में मतदान हो रहा है। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद यह चुनाव कराया जा रहा है। मुकाबला एनडीए उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन और विपक्षी इंडिया ब्लॉक प्रत्याशी बी. सुदर्शन रेड्डी के बीच है। मतदान प्रक्रिया सुबह 10 बजे शुरू हुई, जो शाम 5 बजे तक चलेगी। वोटों की गिनती शाम 6 बजे से शुरू होगी।

सबसे पहला वोट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुबह 10 बजे डाला। वोटिंग से पहले एनडीए सांसदों की सुबह 9.30 बजे संसद भवन में ब्रेकफास्ट मीटिंग हुई। लोकसभा के 542 और राज्यसभा के 239 सदस्य यानी कुल 781 सांसद वोट डालने के पात्र हैं।

अब तक 67 फीसदी मतदान

सुबह दस बजे से शुरू हुए मतदान में अब तक 528 सांसद वोट डाल चुके हैं। यह कुल मतदान का लगभग 67 फीसदी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजीजू और शिवराज सिंह चौहान सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने मतदान किया।

एनडीए की जीत को लेकर चिराग पासवान का दावा

एनडीए सरकार में मंत्री चिराग पासवान ने वोट डालने के बाद कहा कि सीपी राधाकृष्णन की जीत तय है। उन्होंने कहा, “एनडीए पूरी मजबूती से उनके साथ खड़ा है। विपक्ष के भी कुछ सांसद अंतरात्मा की आवाज सुनकर एनडीए उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करेंगे।”

संसद में दिखा सौहार्द्र का नजारा

वोटिंग के दौरान संसद में एक दिलचस्प नजारा भी देखने को मिला। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी मुस्कुराते हुए एक-दूसरे का हाथ थामे नजर आए। इस दौरान सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने भी वोट डाला।

विपक्षी उम्मीदवार पर नक्सलवाद को बढ़ावा देने का आरोप

विपक्षी उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी को लेकर केंद्रीय पंचायती राज मंत्री राजीव रंजन (लल्लन) सिंह ने बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि रेड्डी के फैसलों की वजह से तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद की समस्या आठ साल तक बढ़ गई। उन्होंने दावा किया कि एनडीए का उम्मीदवार इस चुनाव में भारी मतों से जीत हासिल करेगा।


Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!