रायपुर संभाग

बिलासपुर दौरे पर राज्यपाल, रायपुर में सीएम साय की गृह विभाग समीक्षा बैठक और भाजपा की मैराथन बैठकों का दौर आज

रायपुर में सियासी सरगर्मी तेज: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और भाजपा के शीर्ष नेताओं की मैराथन बैठकें, राज्यपाल बिलासपुर दौरे पर

रायपुर (शिखर दर्शन) // छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर आज राजनीतिक गतिविधियों और प्रशासनिक बैठकों का केंद्र बना हुआ है। एक ओर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राजधानी में दिनभर व्यस्त कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं, तो दूसरी ओर भाजपा कार्यालय में पूरे दिन भर मैराथन बैठकें हो रही हैं, जिनमें राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के कई प्रमुख नेता शामिल हैं। इसी बीच, राज्यपाल रमेन डेका बिलासपुर दौरे पर निकल चुके हैं। वहीं, भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिए एक रचनात्मक और सम्मानजनक पहल करते हुए ‘रेल यात्रा वृत्तांत पुरस्कार-2025’ की घोषणा की है।


मुख्यमंत्री का व्यस्त कार्यक्रम: गृह विभाग की समीक्षा से श्रमिक सम्मेलन तक

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज का दिन राजधानी रायपुर में बेहद व्यस्त रहा। सुबह 10 बजे उन्होंने भाजपा कार्यालय में संगठनात्मक बैठक में भाग लिया। इसके बाद दोपहर 12:45 बजे वे मंत्रालय के लिए रवाना हुए, जहां गृह विभाग की समीक्षा बैठक में कानून-व्यवस्था और नक्सल मोर्चे पर राज्य की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की गई। यह बैठक प्रदेश की सुरक्षा रणनीतियों के लिहाज से अहम मानी जा रही है।

दोपहर 2 बजे मुख्यमंत्री नया रायपुर के अटल पथ स्थित महानदी भवन पहुंचे, जहां वे पदभार ग्रहण और श्रमिक सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके पश्चात वे दोपहर 2:55 बजे अपने निवास लौट आए।


कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भाजपा की मैराथन बैठकें

रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आज भाजपा की कई अहम बैठकें आयोजित की जा रही हैं। इन बैठकों में भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश और प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन विशेष रूप से मौजूद हैं।

  • सुबह 9:30 बजे से भाजपा महामंत्रियों की बैठक शुरू हुई।
  • 10:30 से 12:30 बजे तक निगम, मंडल और आयोगों के अध्यक्षों-उपाध्यक्षों की बैठक हुई।
  • इसके बाद 12:30 से 1:30 बजे तक सभी मोर्चा प्रदेश अध्यक्षों की बैठक आयोजित की गई।
  • अंत में, दोपहर 3 बजे से 4:30 बजे तक महापौर, सभापति और जिला पंचायत पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई।

इन बैठकों का उद्देश्य पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाना और आगामी राजनीतिक रणनीतियों को मजबूती देना है।


राज्यपाल रमेन डेका का बिलासपुर दौरा

छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका आज शाम 4:30 बजे रायपुर से बिलासपुर के लिए रवाना हुए। वे शाम 6:15 बजे बिलासपुर पहुंचकर लखीराम ऑडिटोरियम में आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के बाद वे सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। गुरुवार सुबह 10:30 बजे वे रायपुर के लिए वापस रवाना होंगे।


यात्रियों के लिए रचनात्मक मंच: ‘रेल यात्रा वृत्तांत पुरस्कार-2025’

भारतीय रेलवे ने यात्रियों को एक रचनात्मक अवसर प्रदान करते हुए ‘रेल यात्रा वृत्तांत पुरस्कार-2025’ की घोषणा की है। इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को 3000 से 3500 शब्दों के बीच एक मौलिक और रोचक हिंदी यात्रा वृत्तांत लिखना होगा।

चयनित प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य यात्रियों के अनुभवों को साझा करना और भारतीय रेल से जुड़ी भावनात्मक व प्रेरणादायक कहानियों को सामने लाना है। प्रतिभागी 31 जुलाई 2025 तक अपनी प्रविष्टियां भेज सकते हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!