रायपुर संभाग

छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज: 9-10 अप्रैल को कई जिलों में बारिश के आसार, गर्मी से मिलेगी राहत

रायपुर (शिखर दर्शन) // अप्रैल के दूसरे सप्ताह में छत्तीसगढ़ का मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक, 8 अप्रैल से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने लगेगा, जिसके चलते 9 और 10 अप्रैल को कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इससे पहले, आगामी तीन दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

मौसम वैज्ञानिक एच.पी. चंद्रा ने जानकारी दी कि साइक्लोनिक सर्कुलेशन और पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) के सक्रिय होने से यह परिवर्तन संभव हो रहा है। हालांकि 8 अप्रैल तक कुछ इलाकों में बादल जरूर दिखाई देंगे, लेकिन बारिश की संभावना कम है। 5 से 7 अप्रैल के बीच प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में गर्मी में हल्का इजाफा होगा। अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

शुक्रवार को बेमेतरा प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं राजधानी रायपुर समेत कई क्षेत्रों में भी तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि 9 और 10 अप्रैल को संभावित बारिश के चलते तापमान में 3 से 5 डिग्री तक गिरावट आने की उम्मीद जताई गई है, जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है।

मौसम विभाग ने किसानों और आम नागरिकों को मौसम के ताजा अपडेट पर नजर रखने की सलाह दी है, ताकि वे जरूरी तैयारियां समय रहते कर सकें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!