मध्यप्रदेश

आज MP कैबिनेट बैठक, CM डॉ. मोहन यादव इंदौर में वीर सावरकर की प्रतिमा का करेंगे लोकार्पण, विधानसभा बजट सत्र का अंतिम दिन

भोपाल (शिखर दर्शन) // मध्य प्रदेश में आज का दिन कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी बनेगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जहां सुबह कैबिनेट बैठक में अहम प्रस्तावों पर चर्चा करेंगे, वहीं शाम को इंदौर में वीर सावरकर की प्रतिमा का लोकार्पण और निशानेबाजी प्रतियोगिता का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा, आज विधानसभा के बजट सत्र का आखिरी दिन भी है, जिसमें कई मुद्दों पर चर्चा होगी।

कैबिनेट बैठक में अहम फैसले संभव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सुबह 9:45 बजे विधानसभा पहुंचेंगे और 10 बजे से कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में राज्य के विकास से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगने की संभावना है। इसके बाद मुख्यमंत्री 11 बजे विधानसभा की कार्यवाही में भाग लेंगे। दोपहर 2 बजे वह विधानसभा में ही एमपी जनजातीय मंत्रणा परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

इंदौर में वीर सावरकर की प्रतिमा का लोकार्पण

कैबिनेट और विधानसभा की कार्यवाही के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शाम 4 बजे भोपाल से इंदौर के लिए रवाना होंगे। वहां शाम 4:30 बजे वह CSWT बीएसएफ के रेवती रेंज में आयोजित ऑल इंडिया पुलिस स्पोर्ट्स निशानेबाजी प्रतियोगिता का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद शाम 5:55 बजे वह प्रगति नगर में वीर सावरकर की प्रतिमा का लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री रात 7:15 बजे इंदौर से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।

बजट सत्र का अंतिम दिन, 18 विधायकों ने लगाए ध्यानाकर्षण

मध्य प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र आज समाप्त हो रहा है। सत्र के अंतिम दिन 18 विधायकों ने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लगाए हैं, जिससे कार्यवाही में गहमागहमी की संभावना है। बजट सत्र के इस समापन दिवस पर महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है।

आज का दिन नीतिगत फैसलों और राजनीतिक हलचल से भरा रहेगा, जिसमें कैबिनेट बैठक, विधानसभा सत्र और मुख्यमंत्री के इंदौर दौरे के कार्यक्रम प्रमुख रहेंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!