राष्ट्रीय

कोच्चि में नौसेना का हेलीकॉप्टर चेतक हुआ दुर्घटनाग्रस्त, हादसे में एक ग्राउंड क्रू मेंबर की मौत !

केरल के कोच्चि में नौसेना का हेलीकाप्टर “चेतक” मेंटनेंस के दौरान दुर्घटना ग्रस्त हो गया । “आई एन एस” गरुड़ के रनवे पर हादसा हुवा है। दुर्भाग्यवश घटना में एक ग्राउंड क्रू मेंबर योगेंद्र सिंह की मौत हो गई । सेना के उच्चाधिकारियों ने जांच समिति गठित की है । इधर भारतीय नौसेना ने आधिकारिक बयान जारी कर कहा है की “आई एन एस” गरुड़, कोच्चि में रख रखाव एवम जांच के दौरान आज एक हेलीकाप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसके परिणाम स्वरुप एक ग्राउंड ग्रुप मेंबर की मृत्यु हो गई दुर्घटना के कारण की जांच के लिए सेना के उच्च अधिकारियों ने एक जांच समिति गठित किया है । एडमिरल आर हरिकुमार और भारतीय नौसेना के सभी कर्मियों ने हादसे में मारे गए क्रू मेंबर योगेंद्र सिंह की मृत्यु पर शोक जताया है और श्रद्धांजलि अर्पित की है जिन्होंने कोच्चि में दुर्भाग्य से दुर्घटना में अपनी जान गंवा दी और शोक संतृप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!