मध्यप्रदेश

IPS मीट में अफसरों का नया अंदाज: डीजीपी कैलाश मकवाना ने पत्नी संग किया रैंप वॉक, देखें खास झलक

भोपाल (शिखर दर्शन) // आईपीएस मीट के दूसरे दिन पुलिस अधिकारियों और उनके परिवारों ने खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। राजधानी के पुलिस ऑफिसर्स मेस में आयोजित इस कार्यक्रम में आईपीएस अधिकारियों ने पारंपरिक आदिवासी वेशभूषा में रैंप वॉक किया, जबकि डीजीपी कैलाश मकवाना ने अपनी पत्नी के साथ फैशन शो में भाग लेकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में आईपीएस अधिकारियों ने आदिवासी गीतों पर गौंडी नृत्य किया और मालवा संस्कृति पर आधारित गीतों पर समूह नृत्य भी प्रस्तुत किया। एसपी रेल राहुल कुमार लोढ़ा ने अपनी पत्नी के साथ विशेष परफॉर्मेंस दी, जबकि डीजीपी कैलाश मकवाना भी पूरे परिवार के साथ इस आयोजन में शामिल हुए।

फैशन शो में आईपीएस अधिकारी अपने परिवार के साथ विभिन्न सांस्कृतिक परिधानों में नजर आए। आईपीएस अमित सिंह भी आदिवासी वेशभूषा में परिवार के साथ रैंप वॉक करते दिखे। वहीं, प्रतियोगिताओं के परिणामों में ग्वालियर जोन ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और आउटडोर गेम्स में पहला स्थान प्राप्त किया। इस स्पर्धा में चंबल से 4, सागर से 1 और ग्वालियर से कुल 24 प्रतिभागियों ने भाग लिया

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!