राष्ट्रीय

अमरनाथ गुफा तक पहुंचाने का रास्ता हुआ साफ, वाहनों का पवित्र गुफा तक पहुंचना हुवा असान अब दर्शनार्थियों को मिलेंगी सुविधाएं !

श्रीनगर// समुद्र तल से करीब 3888 मीटर की ऊंचाई पर स्थित अमरनाथ गुफा पर वाहनों का आवागमन जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा सीमा संगठन सड़क ने अपने ट्रक और छोटे पिकअप वाहनों को पवित्र गुफा तक पहुंचा दिया है वाहन पवित्र गुफा के पास जारी काम में इस्तेमाल हो रहे हैं अभी तक श्रद्धालु पैदल या घोड़ा अथवा पालकी या फिर हेलीकॉप्टर से यात्रा कर पाते थे ।पवित्र गुफा तक पहुंचाने के लिए दो मार्ग है एक बालटाल से और दूसरा पहलगाम के रास्ते चंदनवाड़ी से पवित्र गुफा तक पहुंचा जा सकता है यह दोनों मार्ग अच्छे हैं और पहाड़ों के बीच से होकर गुजरते हैं बालटाल से पवित्र गुफा के लगभग 14 किलोमीटर मार्ग पर अधिकांश जगहों पर काम तेजी से जारी है । यात्रा मार्ग को चौड़ा करने और उसे वाहनों के आवागमन योग बनाए जाने की जिम्मेदारी सीमा सड़क संगठन की विंग को बीते वर्ष सोप गई थी । बालटाल पवित्र गुफा मार्ग के अधिकांश हिस्सों को चौड़ा कर दिया गया है । इसी माह 5 अक्टूबर को सीमा सड़क संगठन के द्वारा अपने वाहनों को काली माता टॉप के पास पहुंचाया गया था 3 दिन पहले ही रास्ता बनाकर वाहनों को पवित्र गुफा तक पहुंचा दिया गया है ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!