इसरो का ” मिशन गगनयान ” की पहली परीक्षण उड़ान आज
श्रीहरीकोटा //(भारत): भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो शनिवार को टेस्ट व्हीकल अवार्ड मिशन 1 (टीवी डी 1 ) के जरिए पहले क्रू मॉड्यूल का परीक्षण करेगा । इसके साथ ही इसरो अपने महत्वाकांक्षी मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन गगनयान की यात्रा को रफ्तार देगा टीवी डी 1 के तहत एकल चरण रॉकेट को लांच किया जाएगा इसका उद्देश्य “गगनयान मिशन” के दौरान अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। गगनयान मिशन के तहत अंतरिक्ष यात्रियों के दल को 400 किलोमीटर की कक्षा में ले जाया जाएगा । इसके बाद उन्हें सुरक्षित पृथ्वी पर वापस लाकर भारत मानव अंतरिक्ष उड़ान क्षमता का प्रदर्शन करेगा टीवी डी 1 की प्रशिक्षण उड़ान 21 अक्टूबर शनिवार को सुबह 8:00 बजे एसडीएमसी शृहरि कोटा से निश्चित है इस परीक्षण पुराण की सफलता से परीक्षणों और मानव रहित मिशनों के लिए मार्ग प्रशस्त करेगी वर्ष 2025 में भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में ले जाने का लक्ष्य है उड़ान के लगभग 61 सेकंड बाद 11.2 किलोमीटर की ऊंचाई पर रॉकेट को स्क्रैप सिस्टम से अलग हो जाएगा उड़ान भरने के 91 सेकंड बाद और 16.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर क्रू मॉड्यूल और क्रू एस्केप सिस्टम अलग हो जाएंगे ।
