रायपुर संभाग

IED ब्लास्ट में घायल जवानों से मिले उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, स्थिति का जायजा लेकर जताई जल्द स्वस्थ होने की कामना

रायपुर (शिखर दर्शन) // छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले के जांगला गांव में बीती रात हुए IED ब्लास्ट में दो STF जवान घायल हो गए। घायल जवानों को तत्काल उपचार के लिए रायपुर के जिला अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

आज उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायल जवानों से मुलाकात की। उन्होंने आरक्षक गजेन्द्र शाह मंडावी और आरक्षक रामसू मज्जी से बातचीत कर उनकी स्थिति का जायजा लिया और घटना के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने जवानों का हौसला बढ़ाते हुए उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने इस मुलाकात की जानकारी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा करते हुए लिखा, “बीजापुर जिले के जांगला गांव में हुए IED ब्लास्ट में घायल जवानों का कुशलक्षेम जाना एवं घटना की जानकारी प्राप्त की। घायल जवानों से संवाद कर उनका हौसला बढ़ाया और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।”

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाकों में सुरक्षा बल नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रहे हैं। ऐसे में इस तरह की घटनाएं जवानों के अदम्य साहस और देश सेवा के प्रति उनके समर्पण को दर्शाती हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!