मध्यप्रदेश
स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार: ‘द हीलिंग हैंड मसाज थेरेपी’ में छापेमारी, 6 युवतियां सहित 10 गिरफ्तार, आपत्तिजनक सामग्री जब्त

ग्वालियर (शिखर दर्शन) // मध्य प्रदेश के ग्वालियर में पुलिस ने एक मसाज सेंटर पर छापेमारी कर सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। यूनिवर्सिटी थाना क्षेत्र के पटेल नगर स्थित ‘द हीलिंग हैंड मसाज थेरेपी’ सेंटर से 6 युवतियां और 4 युवक हिरासत में लिए गए हैं। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है। गिरफ्तार युवतियां बंगाल, दिल्ली, मथुरा, आगरा और ग्वालियर की रहने वाली बताई जा रही हैं।
पुलिस के मुताबिक, सेंटर में ग्राहकों से ऑनलाइन और कैश के जरिए एक हजार से पांच हजार रुपये तक वसूले जाते थे। हिरासत में लिए गए युवकों में दो ग्राहक, एक संचालक और एक मैनेजर शामिल हैं। पुलिस को महिला ट्रैफिकिंग के संकेत मिल रहे हैं और वे सभी से पूछताछ कर रही है।

