रायपुर संभाग

सीएम विष्णुदेव साय का दो जिलों का दौरा, महापौर और जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए आरक्षण प्रक्रिया की तारीख तय, तिरंगा यात्रा समेत अन्य मुख्य खबरें

रायपुर (शिखर दर्शन) // छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज धमतरी और रायपुर जिलों का दौरा करेंगे। उनके दौरे का कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा: वे दोपहर 12:30 बजे धमतरी जिले के ग्राम परसवानी (मगररोड) के लिए रवाना होंगे और वहां 1:00 से 2:00 बजे तक रहेंगे। इसके बाद दोपहर 2:35 बजे नवा रायपुर पहुंचेंगे, जहां वे 5:00 बजे तक उपस्थित रहेंगे। शाम 5:20 बजे वे सीएम हाउस वापस लौटेंगे।

महापौर और जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए आरक्षण प्रक्रिया 7 जनवरी को
राज्य में महापौर और जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए आरक्षण की तारीख तय कर दी गई है। यह प्रक्रिया 7 जनवरी को आयोजित की जाएगी। नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव बैलट पेपर से होंगे। आरक्षण प्रक्रिया पहले 27 दिसंबर को होनी थी, लेकिन अपरिहार्य कारणों से इसे आगे बढ़ा दिया गया था।

नए साल के स्वागत के लिए मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़
राजधानी में नए साल का स्वागत करने के लिए भक्तों की भीड़ मंदिरों में देखी गई। महामाया मंदिर और काली मंदिर सहित अन्य धार्मिक स्थानों पर भक्त देवी-देवताओं का आशीर्वाद लेने पहुंचे और सुख-समृद्धि की कामना की।

मौसम: ठंड बढ़ी, तापमान में गिरावट
प्रदेश में साल 2025 की शुरुआत ठंड के साथ हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2 दिनों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट हो सकती है। मंगलवार को सुकमा में अधिकतम तापमान 32.3 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि पेंड्रारोड में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

राजधानी में आयोजित कार्यक्रम

रक्तदान शिविर:
‘बढ़ते कदम’ संस्था और मॉडल ब्लड बैंक के सहयोग से मरीन ड्राइव, तेलीबांधा में आज शाम 5:00 बजे से रात 8:00 बजे तक रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा।

तिरंगा यात्रा:
छत्रपति शिवाजी स्कूल द्वारा आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा आज सुबह 7 बजे श्रीअंबा देवी मंदिर प्रांगण, सत्तीबाजार से निकाली जाएगी। यह यात्रा आजाद चौक, तात्यापारा, फूलचौक, जयस्तंभ चौक, मालवीय रोड, कोतवाली चौक, और सदर बाजार होते हुए वापस अंबा देवी मंदिर में समाप्त होगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!