छत्तीसगढ़ डाक सर्किल में प्रशासनिक फेरबदल

एचआर साहू बने कांकेर डाक अधीक्षक, रेल डाक सेवा रायपुर के अधीक्षक सरजीत सरकार को मिला एक वर्ष का सेवा विस्तार
रायपुर ( शिखर दर्शन ) // छत्तीसगढ़ डाक सर्किल में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल किया गया है। मुख्य पोस्टमास्टर जनरल कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंबिकापुर में पदस्थ सहायक डाक अधीक्षक (एएसपी) एचआर साहू का तबादला कर उन्हें कांकेर डाक अधीक्षक के पद पर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सरजीत सरकार को मिला सेवा विस्तार
जारी आदेश के अनुसार रेल डाक सेवा, रायपुर के अधीक्षक सरजीत सरकार को एक वर्ष का सेवा विस्तार दिया गया है। वे पिछले चार वर्षों से इसी पद पर कार्यरत हैं और अब आगामी एक वर्ष तक अपनी सेवाएं जारी रखेंगे।
सेवा विस्तार को लेकर विभाग में चर्चा
केंद्रीय विभागों के सामान्य नियमों के अनुसार अधिकारियों का स्थानांतरण प्रायः तीन वर्ष की सेवा पूरी होने के बाद किया जाता है। ऐसे में एक ही पद पर लगातार सेवा विस्तार दिए जाने के निर्णय को लेकर डाक विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच चर्चा का माहौल बना हुआ है।
विभाग ने बताया नियमित प्रशासनिक निर्णय
हालांकि डाक विभाग ने इस निर्णय को नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा बताया है। विभागीय सूत्रों के अनुसार प्रशासनिक कार्यों की निरंतरता बनाए रखने तथा विभागीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।



