शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिरगिट्टी में शाला प्रबंधन समिति का गठन

सत्र 2026-27 के लिए गायत्री दुबे बनीं अध्यक्ष, धनंजय नवरंग को मिली उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी
सिरगिट्टी (शिखर दर्शन) // शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिरगिट्टी में सत्र 2026-27 के लिए शासन के निर्देशानुसार शाला प्रबंधन समिति का गठन किया गया। शाला प्राचार्य के मार्गदर्शन में आयोजित बैठक में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं समिति सदस्यों का चयन अभिभावकों की सर्वसम्मति से किया गया।
बैठक में अध्यक्ष पद के लिए बलराम देवांगन ने गायत्री दुबे का नाम प्रस्तावित किया, जिसका उपस्थित अभिभावकों एवं सदस्यों ने सर्वसम्मति से समर्थन किया। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए पुष्पेंद्र साहू ने धनंजय नवरंग का नाम प्रस्तावित किया, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गई।
समिति में इन सदस्यों का हुआ चयन
शाला प्रबंधन समिति के सदस्य के रूप में बलराम देवांगन, मनोज दुबे, पुष्पेंद्र साहू, दुर्गेश यादव, दिनेश कौशिक, कृष्णा पाण्डेय, गिरधर पाटले, योगेश गुप्ता, फागूराम, हरिशंकर, गुरुदेव प्रसाद बारले, दिलेंद्र मनहर, सविता श्रीवास, गंगाबाई, पंच कुमारी, अनिल कुमार सोनी, निशा निषाद, चंद्रशेखर, बल्लू कुमार, सनत कुमार केवट, अनिल साहू, संजू रजक तथा विजय गोस्वामी का चयन किया गया।
विद्यालय के विकास के लिए लिया संकल्प
कार्यक्रम के अंत में समिति के सभी सदस्यों ने विद्यालय के समग्र विकास, सुव्यवस्थित संचालन एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर वरिष्ठ व्याख्याता अरुण पांडे, संतोष तिवारी तथा शिक्षक विकास कायरवार ने उपस्थित अभिभावकों एवं समिति सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने और विद्यालय विकास में सक्रिय सहयोग देने का आग्रह किया।



