बिलासपुर संभाग

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित छायाचित्र प्रदर्शनी का समापन, उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने की सराहना

जनसेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण की उपलब्धियों से रूबरू हुए नागरिक

बिलासपुर ( शिखर दर्शन ) // भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर शहर एवं ग्रामीण जिला द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा, सुशासन एवं राष्ट्र निर्माण के 12 गौरवशाली वर्षों को समर्पित तीन दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी का शनिवार को सफल समापन हुआ। राघवेंद्र राव सभा भवन में आयोजित इस प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने पहुंचकर केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं उपलब्धियों का अवलोकन किया।

उपमुख्यमंत्री सहित कई जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

समापन अवसर पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष रजनीश सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक सिंह तथा पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति बांधी सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

विकास और आत्मनिर्भर भारत की झलक दिखी प्रदर्शनी में

प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनी के माध्यम से केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, अधोसंरचना विकास, महिला सशक्तिकरण, किसान कल्याण तथा गरीब हितैषी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया है।

विकसित भारत के संकल्प को मजबूत कर रही योजनाएं

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में सेवा, सुशासन और विकास की नई कार्य संस्कृति स्थापित हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाएं समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। प्रदर्शनी आमजन को राष्ट्र निर्माण की इस यात्रा से जोड़ने का प्रभावी माध्यम बनी है।

बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिक

प्रदर्शनी के दौरान नागरिकों ने प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान सम्मान निधि, महिला सशक्तिकरण, अधोसंरचना विकास, डिजिटल इंडिया और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित छायाचित्रों एवं जानकारियों का अवलोकन किया। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

सफल आयोजन पर जताया आभार

कार्यक्रम के अंत में भाजपा बिलासपुर शहर एवं ग्रामीण जिला की ओर से प्रदर्शनी के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी आगंतुकों, कार्यकर्ताओं और सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया। आयोजन समिति ने इसे जनजागरण और विकास कार्यों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!