रायपुर संभाग

छत्तीसगढ़ में मानसून की आहट, अगले 5 दिनों तक बारिश के संकेत; तापमान में आई गिरावट

रायपुर ( शिखर दर्शन ) // छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून की दस्तक का इंतजार अब जल्द खत्म हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बन रही हैं। वहीं पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से आंशिक राहत मिली है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है।

पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा रिकॉर्ड की गई। दुर्ग में सर्वाधिक 3 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई, जबकि जशपुरनगर में 2 सेंटीमीटर बारिश हुई। इसके अलावा एमसीबी जिले के केल्हारी, जशपुर के मनोरा तथा बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर में 1-1 सेंटीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई।

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस रायपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में रिकॉर्ड किया गया।

सक्रिय मौसम प्रणालियों का दिख रहा असर

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पंजाब से हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार तक समुद्र तल पर एक मौसमी द्रोणिका सक्रिय है। इसके साथ ही पूर्वी उत्तर प्रदेश से पूर्वी मध्य प्रदेश, पूर्वी विदर्भ और तेलंगाना होते हुए दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश तक निचले स्तर की द्रोणिका बनी हुई है। वहीं पूर्वी विदर्भ और उससे लगे दक्षिण छत्तीसगढ़ के ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण भी सक्रिय है, जिसके प्रभाव से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है।

गरज-चमक और तेज हवाओं की चेतावनी

मौसम विभाग ने प्रदेश के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। अगले दो दिनों तक भी कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश की गतिविधियां जारी रह सकती हैं।

राजधानी रायपुर में बादल, बारिश और अंधड़ के आसार

राजधानी रायपुर में गुरुवार को आकाश आंशिक रूप से मेघमय रहने, गरज-चमक के साथ बारिश और अंधड़ चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार रायपुर का अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

प्रदेश में मौसम की बदलती परिस्थितियों को देखते हुए किसानों और आम नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग का मानना है कि यदि वर्तमान परिस्थितियां बनी रहीं तो दक्षिण-पश्चिम मानसून जल्द ही प्रदेश के और हिस्सों में आगे बढ़

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!