मध्यप्रदेश

MP Morning News: राज्यसभा चुनाव पर कांग्रेस की चुनाव आयोग से शिकायत आज, दिल्ली में NDA मुख्यमंत्रियों की बैठक में शामिल होंगे CM मोहन यादव

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने पर कांग्रेस का विरोध तेज, मुख्यमंत्री का दिनभर दिल्ली दौरा

भोपाल ( शिखर दर्शन ) // मध्य प्रदेश की राजनीति में राज्यसभा चुनाव को लेकर घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस आज दिल्ली और भोपाल में चुनाव आयोग के समक्ष अपनी आपत्ति दर्ज कराएगी। वहीं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजधानी दिल्ली में आयोजित एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होंगे।

राज्यसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग पहुंचेगी कांग्रेस

कांग्रेस की राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किए जाने के मुद्दे पर पार्टी आज चुनाव आयोग से मुलाकात करेगी। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि नामांकन निरस्त करने की प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताएं हुई हैं।

इस संबंध में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल दिल्ली और भोपाल स्थित चुनाव आयोग कार्यालय पहुंचकर कार्रवाई की मांग करेगा। इससे पहले मंगलवार को कांग्रेस नेताओं ने दोनों स्थानों पर निर्वाचन आयोग कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन भी किया था। विरोध के बाद भारत निर्वाचन आयोग ने आज सुबह 11 बजे मुलाकात का समय दिया है।

NDA मुख्यमंत्रियों की बैठक में शामिल होंगे CM मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद दिल्ली रवाना होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह 7:25 बजे भोपाल स्थित गुफा मंदिर में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इसके बाद सुबह 8:05 बजे मुख्यमंत्री दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां वे भारत मंडपम में आयोजित एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक में भाग लेंगे।

रणनीतिक मुद्दों पर हो सकता है मंथन

दिल्ली में होने वाली इस महत्वपूर्ण बैठक में सुशासन, विकास योजनाओं, केंद्र-राज्य समन्वय तथा आगामी राजनीतिक रणनीतियों पर चर्चा होने की संभावना है। राज्यसभा चुनाव से जुड़े विषयों पर भी मंथन किए जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं।

बैठक और अन्य निर्धारित कार्यक्रमों के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दिल्ली में ही रात्रि विश्राम करेंगे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!