रायपुर संभाग

CM साय आज राष्ट्रीय आम महोत्सव में होंगे शामिल, कांग्रेस की बैठक और जल संकट पर निगम दफ्तर का घेराव आज

कृषि विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय राष्ट्रीय आम महोत्सव का शुभारंभ

रायपुर ( शिखर दर्शन ) // मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai आज इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय आम महोत्सव-2026 में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 3:50 बजे कृषि विश्वविद्यालय पहुंचेंगे और शाम 4 बजे से 5 बजे तक आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद वे शाम 5:20 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में 29 से 31 मई तक तीन दिवसीय राष्ट्रीय आम महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। महोत्सव का शुभारंभ राज्यपाल Ramen Deka करेंगे। कार्यक्रम में देशी और विदेशी आमों की 250 से अधिक किस्मों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसमें दशहरी, लंगड़ा, अल्फांसो, केसर, मालदा, तोतापरी, आम्रपाली, मल्लिका और मियाजाकी जैसी खास किस्में आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

आम महोत्सव में होंगी कई प्रतियोगिताएं

तीनों दिनों तक आयोजित होने वाले इस महोत्सव में आम सजावट, मैंगो क्विज, फैंसी ड्रेस, बोनसाई, मॉडल प्रतियोगिता और आम से बने व्यंजनों की प्रतियोगिताएं भी आयोजित होंगी। अचार, पना, आमरस, जैम और मिठाइयों जैसी पारंपरिक वस्तुओं को भी प्रदर्शित किया जाएगा।

रायपुर कांग्रेस जिला कार्यकारिणी की बैठक आज

गांधी मैदान स्थित कांग्रेस भवन में आज जिला कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी। बैठक की अध्यक्षता एआईसीसी सह-सचिव और रायपुर जिला प्रभारी Vijay Jangid करेंगे। बैठक में संगठन को मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। इसमें जिला पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष शामिल होंगे।

जल संकट को लेकर निगम दफ्तर का घेराव

राजधानी रायपुर में बढ़ते जल संकट को लेकर आज नगर निगम जोन-1 कमिश्नरी कार्यालय का घेराव किया जाएगा। पूर्व एमआईसी मेंबर और पार्षद Nagbhushan Rao ने नागरिकों के साथ धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है। उनका आरोप है कि बंजारी माता वार्ड सहित कई इलाकों में नल कनेक्शन होने के बावजूद लोगों को नियमित पानी नहीं मिल रहा और टैंकरों पर निर्भर रहना पड़ रहा है।

उन्होंने बताया कि रामेश्वर नगर, बुनियाद नगर, कमल चौक और केबिन पारा जैसे इलाके पूरी तरह ड्राई जोन में बदल चुके हैं। वार्ड की दोनों पानी टंकियों में पर्याप्त जलभराव नहीं होने से सप्लाई प्रभावित हो रही है। पार्षद ने जलबोर्ड समिति की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!