बिलासपुर संभाग

बिलासपुर पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: सिरगिट्टी और सिविल लाइन थानों को मिले नए टीआई

अभय सिंह बैस संभालेंगे सिरगिट्टी थाना, किशोर केवट को मिली सिविल लाइन की कमान

बिलासपुर ( शिखर दर्शन ) // बिलासपुर पुलिस विभाग में प्रशासनिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण फेरबदल किया गया है। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी आदेश के तहत निरीक्षकों की नई पदस्थापनाएं की गई हैं। इस बदलाव के बाद शहर के प्रमुख थानों में नए थाना प्रभारियों की नियुक्ति की गई है।

किशोर केवट बने सिविल लाइन थाना प्रभारी

जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक किशोर केवट को थाना सिरगिट्टी से स्थानांतरित कर अब थाना सिविल लाइन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सिविल लाइन थाना शहर के महत्वपूर्ण और संवेदनशील थाना क्षेत्रों में माना जाता है, ऐसे में उनकी नियुक्ति को अहम प्रशासनिक निर्णय माना जा रहा है।

अभय सिंह बैस को मिली सिरगिट्टी थाने की जिम्मेदारी

वहीं निरीक्षक अभय सिंह बैस, जो अब तक नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा कार्यालय में पदस्थ थे, उन्हें थाना सिरगिट्टी का नया थाना प्रभारी बनाया गया है। औद्योगिक और व्यावसायिक गतिविधियों के लिहाज से सिरगिट्टी थाना क्षेत्र काफी महत्वपूर्ण माना जाता है।

सुमन्त राम साहू भेजे गए सीएसपी कार्यालय

इसके अलावा निरीक्षक सुमन्त राम साहू को सिविल लाइन थाना से स्थानांतरित कर नगर police अधीक्षक सरकंडा कार्यालय में पदस्थ किया गया है। विभागीय आदेश के अनुसार यह सभी पदस्थापनाएं आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से प्रभावशील रहेंगी।

प्रशासनिक जरूरतों को देखते हुए लिया गया फैसला

पुलिस विभाग की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि प्रशासनिक आवश्यकता और कार्य व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से यह फेरबदल किया गया है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में कानून व्यवस्था और पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने के लिए विभाग में अन्य बदलाव भी किए जा सकते हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!