रायपुर संभाग

सीएम साय लेंगे मंत्रालय में महत्वपूर्ण बैठक, कांग्रेस ने कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल, आज से समर कैंप शुरू

प्रशासनिक समीक्षा, जनसमस्या निवारण शिविर और खेल प्रशिक्षण शिविर की हलचल

रायपुर ( शिखर दर्शन ) // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज मंत्रालय में एक महत्वपूर्ण बैठक करने जा रहे हैं, जो दोपहर 12 बजे से 2:45 बजे तक चलेगी। इस बैठक में प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था, विभागीय कार्यों और विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा किए जाने की संभावना है, साथ ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जा सकते हैं। बैठक समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री सीएम हाउस के लिए रवाना होंगे।

इधर पद्मश्री फूलबासन बाई के अपहरण की कोशिश की घटना सामने आने के बाद कांग्रेस ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि जब पद्मश्री सम्मान प्राप्त महिला ही सुरक्षित नहीं है तो आम महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं और सरकार इस दिशा में गंभीर नहीं है, जिसके चलते अपराधियों के हौसले बुलंद हैं।

वहीं छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष संगीता सिन्हा की प्रस्तावित प्रेस कॉन्फ्रेंस फिलहाल स्थगित कर दी गई है, जो उनके पदभार संभालने के बाद पहली प्रेस वार्ता होने वाली थी।

“सुशासन तिहार 2026” के अंतर्गत 6 मई को जांजगीर-चांपा जिले में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिसमें नगर पालिका चांपा के वार्ड क्रमांक 1 स्थित रूद्रेश्वर शरण सिंह सामुदायिक भवन और जनपद पंचायत अकलतरा के ग्राम तिलई के शासकीय हाई स्कूल परिसर में नागरिक अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे, जिनका समयबद्ध निराकरण किया जाएगा और विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी के साथ पात्र हितग्राहियों को लाभ भी दिया जाएगा।

इधर शहर के मोतीबाग चौक स्थित यूनियन क्लब में 6 मई से 15 जून तक बच्चों और युवाओं के लिए समर कैंप की शुरुआत हो रही है, जिसमें स्वीमिंग, बैडमिंटन, लॉन टेनिस, टेबल टेनिस और बिलियर्ड्स का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस शिविर का उद्घाटन विधायक पुरंदर मिश्रा, सुनील सोनी और महापौर मीनल चौबे द्वारा किया जाएगा, वहीं क्लब प्रबंधन के अनुसार विभिन्न खेलों की कोचिंग सुबह और शाम निर्धारित समय पर संचालित की जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!