रायपुर संभाग

जनसुरक्षा के लिए नई पहल: अब पुलिस अधिकारियों से सीधा संपर्क, भरोसा होगा मजबूत

रायपुर कमिश्नरेट ने जारी किए अधिकारियों के नंबर, पारदर्शी पुलिसिंग की ओर बड़ा कदम

रायपुर ( शिखर दर्शन ) // राजधानी रायपुर में जनसुरक्षा और पारदर्शी पुलिसिंग को मजबूत बनाने के लिए अहम पहल की गई है। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के वरिष्ठ अधिकारी संजीव शुक्ला के निर्देश पर कमिश्नरेट मुख्यालय, क्राइम एंड साइबर, यातायात एवं प्रोटोकॉल सहित उत्तर, मध्य और पश्चिम ज़ोन में पदस्थ सभी पुलिस अधिकारियों की शासकीय जानकारी और संपर्क नंबर आम जनता के लिए सार्वजनिक किए गए हैं।

इस पहल का उद्देश्य पुलिस और नागरिकों के बीच सीधा संवाद स्थापित करना, शिकायतों के त्वरित समाधान को बढ़ावा देना और सुरक्षा व्यवस्था में जनता की भागीदारी को मजबूत करना है। अब आमजन आवश्यकता पड़ने पर सीधे संबंधित अधिकारी से संपर्क कर अपनी समस्या रख सकेंगे।

पुलिस कमिश्नरेट के अनुसार, अधिकारियों के नंबर सार्वजनिक होने से न केवल शिकायतों के निपटारे में तेजी आएगी, बल्कि नागरिकों में सुरक्षा की भावना भी मजबूत होगी। इससे पुलिस और जनता के बीच भरोसा और समन्वय बेहतर होने की उम्मीद है।

इस पहल को जवाबदेह, पारदर्शी और जनहितैषी पुलिसिंग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जो भविष्य में कानून-व्यवस्था को और प्रभावी बनाने में सहायक साबित हो सकता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!