दुर्ग संभाग

शादी में बही खून की धारा: पुरानी रंजिश में युवक को घेरकर चाकुओं से गोदा, मौके पर मौत

जश्न के बीच मचा हड़कंप, गांव में तनाव, हालात संभालने भारी पुलिस बल तैनात

डोंगरगढ़ ( शिखर दर्शन ) // राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ ब्लॉक अंतर्गत ग्राम रामाटोला में शादी समारोह उस वक्त खूनखराबे में बदल गया, जब पुरानी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया। चाकूबाजी की इस घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल बताया जा रहा है। मृतक की पहचान 20 वर्षीय योमिश सिन्हा के रूप में हुई है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कुछ दिन पहले ग्राम सांखरा में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान मृतक युवक का कुछ युवकों से विवाद हुआ था। इसी रंजिश के चलते रविवार देर रात रामाटोला में चल रहे एक अन्य विवाह समारोह में आरोपियों ने उसे घेर लिया। पहले उसके साथ मारपीट की गई और फिर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद पूरे गांव में तनाव का माहौल है। स्थिति को देखते हुए एहतियातन बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है और आरोपियों की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!