दुर्ग संभाग

कृषि अधिकारी ने पत्रकार और वकील से की मारपीट, CCTV VIDEO वायरल

सारंगढ़-बिलाईगढ़ में हंगामा, शिकायत के बाद पुलिस जांच में जुटी

सारंगढ़-बिलाईगढ़ ( शिखर दर्शन ) // सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के कृषि विभाग कार्यालय में एक अधिकारी द्वारा पत्रकार और वकील के साथ मारपीट का मामला सामने आया है, जिसका CCTV वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है, जहां पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार 16 अप्रैल को वकील जनक बरेठ अपनी माता की किसान सम्मान निधि से जुड़ी समस्या के समाधान के लिए कृषि कार्यालय पहुंचे थे। उनके साथ पत्रकार पोषराम साहू भी मौजूद थे। दोनों ने पहले जिला कृषि अधिकारी से मुलाकात की, जिसके बाद उन्हें संबंधित कर्मचारी ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी (REO) प्रवीण पटेल के पास भेजा गया।

आरोप है कि जब पत्रकार ने किसान सम्मान निधि की राशि की जानकारी मांगी और उच्च अधिकारियों से शिकायत करने की बात कही, तो प्रवीण पटेल भड़क गए। उन्होंने पत्रकार का कॉलर पकड़कर मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने आए वकील के साथ भी हाथापाई की गई।

घटना के दौरान कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पीड़ित पत्रकार और वकील ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है और आरोपी अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और CCTV फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!