राहुल बनकर अब्दुल ने छात्रा से की दोस्ती , फिर दुष्कर्म , शादी का झांसा , ब्लैकमेलिंग के बाद आरोपी गिरफ्तार

असली पहचान उजागर होने पर धर्म परिवर्तन का दबाव, पुलिस ने दर्ज किया केस
इंदौर ( शिखर दर्शन ) // मध्य प्रदेश के इंदौर में एक छात्रा के साथ धोखाधड़ी और दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने अपना नाम बदलकर छात्रा से दोस्ती की और बाद में शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार, छात्रा इंदौर में किराए पर रहकर एक निजी कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी। करीब एक साल पहले उसकी मुलाकात एक युवक से हुई, जिसने खुद को “राहुल” बताया था। दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और दोस्ती गहरी हो गई।
आरोप है कि युवक ने शादी का वादा कर छात्रा के साथ संबंध बनाए। बाद में उसने अपनी असली पहचान उजागर करते हुए बताया कि उसका नाम अब्दुल अजीज पठान है और शादी के लिए धर्म परिवर्तन की शर्त रखी।
मामले के प्रमुख आरोप—
- नाम बदलकर छात्रा से दोस्ती की
- शादी का झांसा देकर बनाए संबंध
- असली पहचान छुपाई
- धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया
- वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया
पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी ने उसे वीडियो वायरल करने की धमकी दी और लगातार ब्लैकमेल करता रहा। साथ ही उसे जबरन धार्मिक रीति-रिवाज अपनाने के लिए भी दबाव बनाया गया। घटना से आहत छात्रा ने इंदौर छोड़ दिया और परिजनों को पूरी जानकारी दी।
इसके बाद पीड़िता हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों के साथ थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने गंभीर धाराओं में मामला दर्ज करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह के अनुसार, मामले की जांच जारी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।



