बिलासपुर संभाग

चाकू लेकर दहशत फैला रहा बदमाश गिरफ्तार

तोरवा पुलिस की कार्रवाई, आरोपी के कब्जे से धारदार हथियार जब्त

बिलासपुर (शिखर दर्शन) // शहर में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत तोरवा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आदतन बदमाश को धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 14 अप्रैल 2026 को थाना प्रभारी रजनीश सिंह अपनी टीम के साथ क्षेत्र में संध्या पेट्रोलिंग कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि देवरीखुर्द बाजार के पास एक व्यक्ति हाथ में चाकू लेकर लोगों को डरा-धमका रहा है और इलाके में भय का माहौल बना रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान ईलु उर्फ राजेश्वर गर्ग (30 वर्ष), निवासी देवरीखुर्द, थाना तोरवा, जिला बिलासपुर के रूप में हुई।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक लोहे का धारदार चाकू बरामद किया है। उसके खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विधिवत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में पेश किया गया है। साथ ही आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी जांच में शामिल किया गया है।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अपराधियों और अड्डेबाजों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि आमजन को सुरक्षित माहौल मिल सके।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!