रायपुर संभाग

वेदांता हादसे पर बड़ा ऐलान: मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख, घायलों को 50 हजार की सहायता, जांच के आदेश

सक्ती ब्लास्ट के बाद CM साय सख्त, बिलासपुर कमिश्नर को सौंपी जांच, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के संकेत

रायपुर ( शिखर दर्शन ) // सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित Vedanta Power Plant में हुए भीषण हादसे को लेकर मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने बड़ा निर्णय लेते हुए मृतकों के परिजनों और घायलों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की है। उन्होंने इस दुर्घटना को अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक बताते हुए प्रभावित परिवारों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

मृतकों के परिजनों को 5 लाख, घायलों को 50 हजार की मदद

मुख्यमंत्री साय ने घोषणा की है कि हादसे में जान गंवाने वाले श्रमिकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। वहीं, घायल श्रमिकों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी, ताकि उन्हें तत्काल राहत मिल सके और उपचार में सहूलियत हो।

घायलों के मुफ्त इलाज के निर्देश, लापरवाही पर सख्ती

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी घायलों का समुचित और निःशुल्क इलाज सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि उपचार में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और हर स्तर पर बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

बिलासपुर कमिश्नर को जांच के आदेश, दोषियों पर होगी कार्रवाई

घटना की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री ने बिलासपुर कमिश्नर को पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि हादसे के लिए जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन अलर्ट, राहत और पुनर्वास कार्यों पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पूरे मामले पर लगातार निगरानी बनाए हुए है और राहत एवं पुनर्वास कार्यों को प्राथमिकता के साथ संचालित किया जा रहा है। अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो।

संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ सरकार खड़ी

मुख्यमंत्री साय ने दोहराया कि इस कठिन समय में राज्य सरकार पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए भरोसा दिलाया कि सरकार हर संभव मदद पहुंचाने के लिए तत्पर है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!