बिलासपुर संभाग
CG Breaking News: वेदांता पावर प्लांट में भीषण हादसा, बॉयलर फटने से 3 मजदूरों की मौत

दो दर्जन से ज्यादा मजदूर झुलसे, कई की हालत गंभीर
दोपहर 2 बजे हुआ धमाका, धुएं और आग की लपटों में घिरे मजदूर
सक्ती (शिखर दर्शन) // छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के डभरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में बड़ा औद्योगिक हादसा हो गया। प्लांट में अचानक बॉयलर फटने से तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो दर्जन से अधिक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद पूरे प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। झुलसे हुए मजदूरों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। कई घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए। राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है, वहीं हादसे के कारणों की जांच भी शुरू कर दी गई है।




