बिलासपुर संभाग

वेदांता प्लांट हादसे पर नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत की चिंता, कलेक्टर-SP से की बात

घायलों के बेहतर इलाज और निष्पक्ष जांच के दिए निर्देश

रायपुर (शिखर दर्शन) // सक्ती जिले के वेदांता पावर प्लांट में हुए भीषण बॉयलर हादसे के बाद राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी हैं। छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक से दूरभाष पर चर्चा कर स्थिति की जानकारी ली।

उन्होंने हादसे के कारणों, घायलों की हालत और राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा करते हुए प्रशासन को निर्देश दिए कि सभी घायलों को तत्काल बेहतर और समुचित इलाज उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि उपचार में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निष्पक्ष जांच और जिम्मेदारी तय करने की मांग

डॉ. महंत ने घटना की निष्पक्ष जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि हादसे के कारणों का पता लगाना जरूरी है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके और जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई हो।

प्रभावित परिवारों को सहायता की अपील

उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि हादसे से प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता और सुरक्षा प्रदान की जाए। इस कठिन समय में संवेदनशीलता के साथ काम करने की जरूरत पर भी उन्होंने जोर दिया।

श्रमिक सुरक्षा पर उठाए सवाल

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्रों में श्रमिकों की सुरक्षा सर्वोपरि होनी चाहिए। सुरक्षा मानकों में किसी भी तरह की लापरवाही गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने प्रशासन को निर्देशित किया कि स्थिति पर लगातार नजर रखी जाए और कानून-व्यवस्था बनाए रखी जाए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!