आइसक्रीम खरीदने गई 11 साल की बच्ची से दरिंदगी की कोशिश , आरोपी गिरफ्तार , बच्ची की सूझबूझ से टली बड़ी वारदात

बालोद में 11 साल की बच्ची से छेड़छाड़ की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार; पुलिस ने भेजा जेल
बालोद (शिखर दर्शन) //
छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में 11 साल की मासूम के साथ छेड़छाड़ की कोशिश का मामला सामने आया है। Balod के पुरूर थाना क्षेत्र में एक दुकानदार ने आइसक्रीम देने के बहाने बच्ची को घर के अंदर ले जाकर गलत हरकत करने की कोशिश की।
जानकारी के अनुसार, बच्ची आइसक्रीम खरीदने दुकान पहुंची थी। इसी दौरान आरोपी की नीयत बिगड़ गई और वह उसे बहला-फुसलाकर अपने घर के अंदर ले गया। वहां उसने बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने का प्रयास किया, लेकिन बच्ची ने हिम्मत दिखाते हुए खुद को छुड़ाया और वहां से भाग निकली।
घर पहुंचकर बच्ची ने पूरी घटना अपने परिजनों को बताई, जिसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 56 वर्षीय आरोपी रवि शंकर सिन्हा को गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
मामले में एएसपी मोनिका ठाकुर ने बताया कि शिकायत मिलते ही पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की। उन्होंने यह भी कहा कि बच्ची की सतर्कता के कारण बड़ी घटना टल गई। बच्चों में जागरूकता बढ़ाने के लिए पुलिस लगातार स्कूलों में ‘गुड टच-बैड टच’ जैसे विषय



