दुर्ग संभाग

जिला सहकारी बैंक में आग, बंदरों की उछल-कूद से शॉर्ट सर्किट की आशंका; दस्तावेज जलकर खाक

बालोद के ओटेबंद गांव में घटना, कंप्यूटर सिस्टम और रिकॉर्ड नष्ट; कैश सुरक्षित

बालोद (शिखर दर्शन) //

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में मंगलवार सुबह जिला सहकारी बैंक की एक शाखा में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की इस घटना में बैंक के कंप्यूटर सिस्टम, कैश काउंटर और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर नष्ट हो गए, हालांकि समय रहते नकदी को सुरक्षित बचा लिया गया।

यह घटना गुंडरदेही ब्लॉक के ओटेबंद गांव स्थित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग की शाखा की है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बैंक की छत पर बंदरों का झुंड उछल-कूद कर रहा था, इसी दौरान बिजली लाइन में शॉर्ट सर्किट हुआ और आग भड़क उठी।

आग लगते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बुझाने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

पुलिस के अनुसार, आग लगने के कारणों की जांच जारी है। शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट की वजह सामने आ रही है, हालांकि विस्तृत जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है और बैंक प्रबंधन द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!