दिल्ली

मजदूर पिता का बेटा बना IPL स्टार: डेब्यू मैच में 4 विकेट लेकर चमका साकिब हुसैन

मां ने गहने बेचकर दिलाए जूते, अब गेंदबाजी से मचाया तहलका; SRH को दिलाई बड़ी जीत

नई दिल्ली (शिखर दर्शन) //

आईपीएल 2026 में एक और संघर्ष से निकली सफलता की कहानी सामने आई है। Indian Premier League के इस सीजन में Saqib Hussain ने अपने डेब्यू मैच में ही शानदार प्रदर्शन कर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

Sunrisers Hyderabad की ओर से खेलते हुए साकिब ने Rajasthan Royals के खिलाफ 4 ओवर में सिर्फ 24 रन देकर 4 विकेट झटके और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। इस मैच में हैदराबाद ने राजस्थान को 57 रनों से हराया।

पिता ने मजदूरी करके पाला

बिहार के गोपालगंज के रहने वाले 21 वर्षीय साकिब का सफर बेहद संघर्ष भरा रहा है। उनके पिता किसान थे, लेकिन आर्थिक तंगी के चलते मजदूरी करनी पड़ी। परिवार की स्थिति ऐसी थी कि कई बार साकिब को छोटे-मोटे मैच खेलकर घर चलाने में मदद करनी पड़ी।

मां ने गहने बेचकर दिलाए थे जूते

साकिब के जीवन का सबसे भावुक पल तब आया जब उनका चयन रणजी टीम में हुआ, लेकिन उनके पास अच्छे जूते तक नहीं थे। बेटे का सपना टूटता देख उनकी मां ने अपने गहने बेचकर उन्हें क्रिकेट के जूते दिलाए।

आईपीएल 2024 में उन्हें Kolkata Knight Riders ने खरीदा था, लेकिन खेलने का मौका नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने लगातार मेहनत जारी रखी। आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में हैदराबाद ने उन पर 30 लाख रुपये का दांव लगाया।

शुरुआती तीन मैचों में मौका नहीं मिलने के बाद चौथे मैच में उन्हें डेब्यू का अवसर मिला और उन्होंने उसे यादगार बना दिया। अपने पहले ही मैच में 4 विकेट लेकर साकिब ने साबित कर दिया कि मेहनत और संघर्ष कभी बेकार नहीं जाता।

उनकी इस शानदार गेंदबाजी ने न सिर्फ टीम को जीत दिलाई, बल्कि उन्हें रातों-रात स्टार भी बना दिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!