हिंसा और आगजनिक की यह घटनाएं इस वक्त हुई जब आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जरंगे जालना जिले के अंतर वाली सारथी गांव में 25 अक्टूबर से आमरण अनशन पर बैठे हुए थे मराठा समुदाय के लोग सरकारी नौकरियों और शिक्षण संस्थानों में अन्य पिछड़ा वर्ग ओबीसी श्रेणी के तहत आरक्षण की मांग करते हुए राज्य के विभिन्न हिस्सों में प्रदर्शन कर रहे हैं महाराष्ट्र में कुल मिलाकर मराठा आरक्षण आंदोलन हिंसक हो गया है । नतीजा यह है की बीड में इंटरनेट बंद कर दिया गया है और धारा 144 भी लागू कर दी गई है। एक तरफ जहां आंदोलन समर्थकों ने कई जगहों पर हिंसा की वहीं सरकार में बैठकों का दौर शुरू हो चुका है कल एनसीपी विधायक प्रकाश सोलंकी के घर को आंदोलनकारी समर्थकों ने आग के हवाले कर दिया था भीड़ ने शरद पवार के दफ्तर में भी आग लगा दी गई है । बोर्ड नगर परिषद के दफ्तर में भी तोड़फोड़ और आगजनी की गई है। इसके बाद बीड प्रशासन ने धारा 144 लागू कर दी है । छत्रपति संभाजी नगर में भी बीजेपी विधायक के दफ्तर में तोड़फोड़ की गई है देर रात सोलापुर और पंढरपुर में भी आंदोलन समर्थकों ने राज्य परिवहन निगम की बस में आग लगा दी इधर कल मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राज्यपाल और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की है सूत्रों के मुताबिक बैठकों में मराठा आरक्षण को लेकर बात हुई है आज महाराष्ट्र कैबिनेट की एक बैठक भी हुई है जिसमें जस्टिस संदीप शिंदे कमेटी की रिपोर्ट को सरकार ने स्वीकार करने की मंशा जाता है । सूत्रों के हवाले से यह भी खबर है की कैबिनेट की बैठक में मराठा आरक्षण को लेकर विशेष विधानसभा सत्र बुलाने पर चर्चा हो सकती है आज मुख्यमंत्री शिंदे ने मनोज जरंगे पाटिल से फोन पर बात की सूत्रों के मुताबिक दोनों के बीच सकारात्मक बात हुई है अब मनोज जरंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपना रुख साफ कर सकते हैं, नेताओं की संपत्तियों को निशाना बनाकर हिंसा और आगजनी की कई घटनाओं के बाद सोमवार शाम को बीड जिले के कुछ हिस्सों में कर्फ्यू लगा दिया गया था जबकि बीड के पुलिस अधीक्षक नंदकुमार ठाकुर ने बताया की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है और उन्होंने दंगा करने और जान खतरे में डालने के मामले दर्ज किए हैं अब तक 49 प्रदर्शन कार्यों को गिरफ्तार किया गया है रात में किसी भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली और हालात नियंत्रण में है । अधिकारी ने बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है । एक अन्य अधिकारी ने बताया कि बीड की जिलाधिकारी दीपा मुधोल मुंडे द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिलाधिकारी कार्यालय एवं तहसील कार्यालयों के साथ-साथ जिले से गुजरने वाली सभी राष्ट्रीय राजमार्गों को 5 किलोमीटर के दायरे में कर्फ्यू लगा दिया गया है ।पुलिस ने कहा कि बीड जिले के हिमाचल गांव शहर में सोमवार सुबह अजीत पवार गुट के विधायक प्रकाश सोलंकी के आवास में आग लगा दी गई थी । और आरक्षण प्रदर्शनकारियों के एक समूह ने प्रदर्शन भी किया था इधर मराठा आरक्षण कार्यकर्ताओं के समूह ने सोमवार को शाम बीड शहर में रानकप्पा विधायक संदीप शिवसागर के आवासीय परिसर में और कार्यालय में घुसकर आग लगा दी थी ।एक अन्य घटना में प्रदर्शनकारी ने बीड शहर में राज्य के पूर्व मंत्री जायदात क्षीरसागर के आवास को भी आग लगा दी ।और पथराव किया मराठा आरक्षण की मांग करने वालों के भीड़ अजीत पवार राकपा नेता, अमरजीत सिंह पंडित के आवास के बाहर भी उग्र भीड़ जमा हो गई थी और पुलिस ने उन्हें तीतर भीतर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े ।
Related Articles

तेल टैंकर में फंसी थी जिंदा मिसाइल, भारतीय नौसेना के साहसिक ऑपरेशन से टला बड़ा समुद्री हादसा
June 13, 2026

IMA के इतिहास में नया अध्याय: महिला अधिकारियों का पहला बैच हुआ पास आउट, राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा- यह देश के लिए ऐतिहासिक क्षण
June 13, 2026

