मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश पुलिस की मीडिया ब्रीफिंग की जिम्मेदारी अब DIG तरुण नायक को, DGP ने जारी किया आदेश

भोपाल ( शिखर दर्शन ) // मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय ने मीडिया को आधिकारिक जानकारी देने की व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव किया है। अब कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों और पुलिस विभाग के अहम अपडेट्स पर आधिकारिक ब्रीफिंग की जिम्मेदारी वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी तरुण नायक को सौंपी गई है। वर्तमान में वे पुलिस मुख्यालय में डीआईजी इंटेलिजेंस के पद पर पदस्थ हैं। इस संबंध में पुलिस मुख्यालय की ओर से आदेश जारी कर दिए गए हैं।

डीजीपी कैलाश मकवाना के निर्देश पर फैसला

पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना के निर्देश पर जारी इस आदेश के बाद तरुण नायक मीडिया के लिए पुलिस विभाग की ओर से अधिकृत अधिकारी के रूप में जानकारी उपलब्ध कराएंगे। कानून-व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण घटनाक्रमों, पुलिस की कार्रवाई और अन्य अहम अपडेट्स पर मीडिया को आधिकारिक जानकारी देने की जिम्मेदारी उनके पास रहेगी।

पुलिस और मीडिया के बीच संवाद होगा बेहतर

पुलिस मुख्यालय की इस नई व्यवस्था का उद्देश्य मीडिया तक प्रामाणिक, सटीक और समय पर जानकारी पहुंचाना है। इससे संवेदनशील मामलों में असत्यापित सूचनाओं और भ्रामक खबरों की आशंका कम करने के साथ ही पुलिस विभाग और मीडिया के बीच संवाद को अधिक व्यवस्थित बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!