मध्यप्रदेश

एक ही परिवार के तीन सदस्यों के शव मिलने से सनसनी, घर में मिले पति-पत्नी और बेटे के शव

मध्यप्रदेश ( शिखर दर्शन ) // मध्यप्रदेश के बुधनी में बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक ही परिवार के तीन सदस्यों के शव उनके घर में मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों में पति-पत्नी और उनका 20 वर्षीय बेटा शामिल हैं। शुरुआती जानकारी में हत्या की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस ने फिलहाल हत्या या आत्महत्या की पुष्टि नहीं की है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

घर में मिले तीनों के शव

जानकारी के अनुसार, पूरा मामला बुधनी थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 का है। बुधवार सुबह एक घर में राकेश मीणा (45), उनकी पत्नी राधा मीणा (40) और बेटे अश्विन मीणा (20) के शव मिले। बताया जा रहा है कि तीनों मंगलवार रात घर में सो रहे थे। सुबह उनके शव मिलने की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।

पुलिस अधिकारियों ने संभाला मोर्चा

एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत की खबर से घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही एसडीओपी रवि शर्मा और थाना प्रभारी (टीआई) सुनील ठाकुर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक जांच शुरू कर दी है।

हत्या या आत्महत्या, जांच के बाद होगा खुलासा

फिलहाल तीनों की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस हत्या और आत्महत्या सहित सभी संभावित पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल से मिलने वाले साक्ष्यों और जांच के बाद ही इस रहस्यमयी घटना की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!