दिल्ली

लालकृष्ण आडवाणी ICU में भर्ती, हालत स्थिर; जेपी नड्डा ने अस्पताल पहुंचकर जाना हाल

सीने में संक्रमण के बाद इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में चल रहा इलाज, डॉक्टरों की टीम लगातार कर रही निगरानी

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद नई दिल्ली के इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 98 वर्षीय आडवाणी का अस्पताल के आईसीयू में इलाज चल रहा है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, उनकी हालत फिलहाल स्थिर है और डॉक्टरों की टीम लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर रख रही है।

नई दिल्ली ( शिखर दर्शन ) //

ICU में विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में इलाज

अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक, लालकृष्ण आडवाणी को शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे भर्ती कराया गया। सीने में संक्रमण के चलते उन्हें आईसीयू में रखा गया है। उनका उपचार पल्मोनरी विभाग में किया जा रहा है और वरिष्ठ सलाहकार डॉ. विनीत सूरी की देखरेख में चिकित्सा जारी है।

डॉक्टरों के अनुसार, उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है। हालांकि, बढ़ती उम्र और स्वास्थ्य संबंधी परिस्थितियों को देखते हुए चिकित्सकीय टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है।

जेपी नड्डा ने अस्पताल पहुंचकर ली जानकारी

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता जेपी नड्डा शनिवार सुबह करीब 9:30 बजे अपोलो अस्पताल पहुंचे। उन्होंने चिकित्सकों से आडवाणी के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

इससे पहले भी आडवाणी को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के चलते इसी वर्ष मई में अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।

पीएम मोदी ने आवास पहुंचकर लिया था आशीर्वाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7 अक्टूबर को नई दिल्ली स्थित लालकृष्ण आडवाणी के आवास पर उनसे मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने सार्वजनिक जीवन में आडवाणी के योगदान और मार्गदर्शन के प्रति आभार व्यक्त किया था। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर भी उनके लंबे सार्वजनिक जीवन और देश की प्रगति में उनकी भूमिका की सराहना की थी।

भाजपा को राष्ट्रीय पहचान दिलाने में रही अहम भूमिका

लालकृष्ण आडवाणी का जन्म 8 नवंबर 1927 को कराची में हुआ था, जो वर्तमान में पाकिस्तान का हिस्सा है। भारतीय राजनीति में उनका लंबा योगदान रहा है। भाजपा को राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका मानी जाती है।

वर्ष 1990 में निकाली गई उनकी राम रथ यात्रा भारतीय राजनीति की महत्वपूर्ण घटनाओं में शामिल रही। वर्ष 2024 में उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!