मध्यप्रदेश

पत्नी संग महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए अभिनेता मोहित रैना, बोले- शब्दों में बयां करना मुश्किल

तड़के पहुंचे मंदिर, नंदी हॉल में बैठकर किए भगवान महाकाल के दर्शन; परिवार सहित सभी पर कृपा बनाए रखने की कामना की

‘देवों के देव महादेव’ धारावाहिक में भगवान शिव की भूमिका से घर-घर में पहचान बनाने वाले अभिनेता मोहित रैना शनिवार तड़के अपनी पत्नी अदिति के साथ मध्यप्रदेश के उज्जैन पहुंचे। दोनों ने विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती में शामिल होकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। दर्शन के बाद अभिनेता ने अपने अनुभव को अद्भुत बताते हुए कहा कि उसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है।

उज्जैन ( शिखर दर्शन ) //

नंदी हॉल में बैठकर किए भस्म आरती के दर्शन

मोहित रैना और उनकी पत्नी अदिति शनिवार तड़के करीब 4 बजे मंदिर पहुंचे। दोनों ने नंदी हॉल में लगभग दो घंटे तक बैठकर भगवान महाकाल की भस्म आरती के दर्शन किए। इस दौरान वे श्रद्धा और भक्ति में लीन नजर आए। दोनों ने हाथ जोड़कर भगवान महाकाल को नमन किया और महाकाल का जाप किया।

चांदी द्वार से लिया आशीर्वाद

भस्म आरती के बाद मोहित रैना और उनकी पत्नी ने चांदी द्वार से भगवान महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान पुजारियों के माध्यम से भगवान को जल अर्पित किया गया। मंदिर में पंडित आशीष पुजारी ने दोनों का सम्मान भी किया।

बोले- दर्शन का अनुभव अद्भुत रहा

दर्शन के बाद अभिनेता मोहित रैना ने कहा कि उनके पास अपने अनुभव को व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं हैं। भगवान महाकाल के दर्शन का अनुभव अद्भुत रहा और दर्शन बहुत अच्छे से हुए। उन्होंने कामना की कि भगवान महाकाल की कृपा सभी पर बनी रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!