राष्ट्रीय

दुर्गा पूजा पंडाल में बड़ा हादसा, भगदड़ में 17 लोगों की मौत की खबर; 35 से अधिक घायल

पंडाल का हिस्सा ढहने के बाद मची अफरा-तफरी, घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया; ममता बनर्जी ने जताया दुख

दुर्गा पूजा के उत्सव के बीच एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। सप्तमी की शाम श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच चोरबागान सार्वजनिक दुर्गा पूजा पंडाल का एक हिस्सा ढह गया। इसके बाद मौके पर भगदड़ मच गई। खबरों के मुताबिक, हादसे में अब तक 17 लोगों की मौत और 35 से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है। हालांकि, मृतकों और घायलों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

कोलकाता ( शिखर दर्शन ) //

रेस्क्यू अभियान शुरू, अस्पताल में घायलों का इलाज जारी

हादसे के तुरंत बाद राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को उपचार के लिए कलकत्ता मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीमें मौके पर पहुंचीं। पूजा आयोजकों ने भी स्थिति को संभालने और प्रभावित लोगों की मदद के लिए कदम उठाए।

फिलहाल पंडाल का हिस्सा ढहने के कारणों और हादसे में हताहत हुए लोगों की वास्तविक संख्या को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

ममता बनर्जी ने जताया शोक

हादसे पर पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दुख व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर कहा कि चोरबागान पूजा पंडाल में भगदड़ की खबर सुनकर उन्हें गहरा सदमा लगा और बहुत दुख हुआ है।

उन्होंने मां दुर्गा से घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हुए प्रभावित परिवारों को इस कठिन समय में शक्ति और साहस देने की कामना की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!