रायपुर संभाग

खाड़ी में बन रहा नया सिस्टम, छत्तीसगढ़ में फिर जोर पकड़ेगा मानसून; कई जिलों में भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट

रायपुर ( शिखर दर्शन ) // छत्तीसगढ़ में मानसून की गतिविधियां एक बार फिर तेज होती दिखाई दे रही हैं। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में पिछले 24 घंटे के दौरान हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने अगले सात दिनों तक प्रदेश के उत्तरी और मध्य हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान जताया है। वहीं बंगाल की खाड़ी में नए निम्न दबाव क्षेत्र के बनने के संकेत हैं, जिसके प्रभाव से आने वाले दिनों में मानसूनी गतिविधियां और बढ़ सकती हैं।

रामचंद्रपुर में सबसे ज्यादा 5 सेमी बारिश

बीते 24 घंटे के दौरान रामचंद्रपुर में सबसे अधिक 5 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। प्रदेश में अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस पेंड्रा रोड में दर्ज हुआ। मौसमी बारिश अब तक सामान्य से 8 प्रतिशत कम रही है।

रायपुर में आज भी बारिश के आसार

राजधानी रायपुर में 23 अगस्त को आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। शहर के कुछ हिस्सों में बारिश के साथ गरज-चमक और बौछारें पड़ सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार रायपुर में अधिकतम तापमान करीब 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

अगले 24 घंटे में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के एक-दो स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने का खतरा भी बना रहेगा। अगले दो दिनों के बाद भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है, जबकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

इन जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

रविवार सुबह मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों के लिए बारिश और आकाशीय बिजली को लेकर अलर्ट जारी किया है। सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में बारिश के साथ वज्रपात की संभावना जताई गई है।

इन इलाकों में अगले तीन घंटे के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, दुर्ग, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर और बलरामपुर में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए लोगों को गरज-चमक के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे जाने से बचने की सलाह दी गई है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Don`t copy text!